आज के करंट अफेयर्स (25 November 2018 Current Affairs in Hindi) अंडमान एंड निकोबार में विदेशी पर्यटक की हत्या के बारे में

Daily Current Affairs (25 November 2018 Current Affairs in Hindi)

1 प्रश्न : हाल ही में (नवंबर 2018) अंडमान और निकोबार के द्वीप में जिस विदेशी पर्यटक की हत्या हुई, वह कहा का नागरिक था?

क) अमेरिका
ख) रूस
ग) चीन
घ) दक्षिण कोरिया

2 प्रश्न : अंडमान और निकोबार के जिस द्वीप में विदेशी पर्यटक की हत्या हुई, उस द्वीप का क्या नाम है?

क) हेवलॉक
ख) नार्थ सेंटिनल
ग) बारेन
घ) इनमे से कोई नही

3 प्रश्न : अंडमान में जिस विदेशी पर्यटक की हत्या हुई, उसे उस द्वीप तक पहुंचाने में जिन-जिन लोगों को दोषी माना जा रहा है, उन्हें सजा देने के बारे में मृतक विदेशी पर्यटक के घर वालों की तरफ से क्या कहा जा रहा?

क) उन्हें आजीवन कारावास दिया जाए
ख) उन्हें फांसी दी जाए
ग) उन्हें भी उसी द्वीप पर छोड़ दिया जाए
घ) उन्हें कोई सजा न दी जाए

4 प्रश्न : अंडमान एंड निकोबार ने जिस विदेशी पर्यटक की हत्या हुई, उसका क्या नाम था?

क) जेम्स एडविन
ख) टप वैन फम
ग) जॉन एलन चाउ
घ) कार्लो ट्रेस्का

5 प्रश्न : अंडमान और निकोबार में जिस विदेशी पर्यटक की हत्या हुई उसकी उम्र कितनी थी?

क) 27 वर्ष
ख) 41 वर्ष
ग) 33 वर्ष
घ) 22 वर्ष

6 प्रश्न : जिस विदेशी पर्यटक की नार्थ सेंटिनल में हत्या हुई, वह वहां क्या करने (खबरों के मुताबिक किस उद्देश्य से) जा रहा था?

क) घूमने के लिए
ख) वहां रहने वालों से लड़ने के लिए
ग) वहां धर्म का प्रचार करने के लिए
घ) शादी करने के लिए

इस करंट अफेयर्स में आपको अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के नार्थ सेंटिनल द्वीप में हई अमेरिकी पर्यटक जिसका नाम जॉन एलन चाउ था, जोकि 27 वर्ष का था, के बारे में बताया गया है। जॉन एलन चाउ का पता था जिस जगह वह जा रहा है, वहां खतरा है, लेकिन उसका इरादा था कि वह वहां के लोगों से मिले और वहां अपने धर्म का प्रचार कर सके। मृतक के घर वालों की तरफ से कहा गया कि पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उसे (विदेशी पर्यटक) को वहां पहुंचने में मदद करने के लिए, उन्हें छोड़ दिया जाए क्योंकि वह उसके दोस्त थे।

सभी प्रश्नों के उत्तर:
1 उत्तर : क) अमेरिका
2 उत्तर : ख) नार्थ सेंटिनल
3 उत्तर : घ) उन्हें कोई सजा न दी जाए
4 उत्तर : ग) जॉन एलन चाउ
5 उत्तर : क) 27 वर्ष
6 उत्तर : ग) वहां धर्म का प्रचार करने के लिए

Pdf फाइल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply