आज के करंट अफेयर्स (24 November 2018 Current Affairs in Hindi) (इंटरपोल पर एक नजर)

Daily Current Affairs (24 November 2018 Current Affairs in Hindi)

1 प्रश्न : हाल ही में (नवंबर 2018) किसे इंटरपोल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

क) मेंग होंगवेई
ख) किम जोंग उन
ग) किम जोंग यांग
घ) जोहानेस स्कॉबेर

2 प्रश्न : इनमे से कौनसा देश इंटरपोल का सदस्य नही है?

क) हंगरी
ख) भूटान
ग) कोसोवो
घ) मालदीव

3 प्रश्न : नवंबर 2018 तक कितने देश इंटरपोल के सदस्य है?

क) 186
ख) 210
ग) 204
घ) 194

4 प्रश्न : नवंबर 2018 ने जो इंटरपोल के अध्यक्ष बने है, वह किस देश के है?

क) अमेरिका
ख) दक्षिण कोरिया
ग) रूस
घ) चीन

5 प्रश्न : इंटरपोल की आधिकारिक (ऑफिसियल) तौर पर स्थापना किस वर्ष में हुई?

क) 1918
ख) 1923
ग) 1931
घ) 1947

6 प्रश्न : इंटरपोल का मुख्यालय किस देश में है?

क) अमेरिका
ख) रूस
ग) फ्रांस
घ) जर्मनी

आज के इस करंट अफेयर्स में आपको इंटरपोल के बारे में जानकारी दी गयी है। वैसे तो आप सब इंटरपोल के बारे में जानते ही होंगे, लेकिन जिन्हें नही भी पता उनके लिए बता दे इंटरपोल का अर्थ इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आर्गेनाईजेशन (International Criminal Police Organisation) है। कई लोग इंटरपोल की फुल फॉर्म में कंफ्यूज हो जाते है, पर यहां आपको इसकी फुल फॉर्म अब बता दी गयी है। इसे OIPC और ICPO के नामों से भी जाना जाता है। ICPO के बारे में आप ऊपर फुल फॉर्म देख ही सकते है, OIPC इसका फ्रेंच नाम है जिसका फुल फॉर्म Organisation Internationale De Police Criminelle है। इंटरपोल नाम से शायद आपको सरकारी संस्था लगे लेकिन यह एक गैर सरकारी अंतराष्ट्रीय संस्था है, जोकि आपको ICPO की फुल फॉर्म से भी पता लग जाएगा।

हाल ही में इंटरपोल के नए अध्यक्ष के रूप में किम जोंग यांग को चुना गया है जोकि दक्षिण कोरिया से है। नवंबर 2018 तक कुल 194 देश इसके सदस्य है और हाल ही में यानी की नवंबर 2018 में इंटरपोल ने तीसरी बार कोसोवो को सदस्यता ले लिए इनकार कर दिया।

इस करंट अफेयर्स में आपको इंटरपोल के बारे में जानकारी दी गयी, इसे आप Facts About Interpol in Hindi के तौर पर भी पढ़ सकते है।

सभी प्रश्नों के उत्तर:
1 उत्तर : ग) किम जोंग यांग
2 उत्तर : ग) कोसोवो
3 उत्तर : घ) 194
4 उत्तर : ख) दक्षिण कोरिया
5 उत्तर : ख) 1923
6 उत्तर : ग) फ्रांस

Pdf फाइल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply