डेली करंट अफेयर्स (18 November 2018 Current Affairs in Hindi) (वित्तीय कार्रवाई कार्यदल पर एक नजर)

Daily Current Affairs (18 November 2018 Current Affairs in Hindi)

1 प्रश्न : फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) की स्थापना कब की गयी?

क) 1979
ख) 1989
ग) 1999
घ) 2009

2 प्रश्न : फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स का मुख्यालय कहाँ है?

क) जर्मनी
ख) फ्रांस
ग) अमेरिका
घ) भारत

3 प्रश्न : वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स) में कितने देश सदस्य है?

क) 24
ख) 37
ग) 49
घ) 62

4 प्रश्न : वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स) की आधिकारिक भाषाएँ कौन सी है?

क) अंग्रेजी, फ्रेंच
ख) फ्रेंच, हिंदी, चीनी
ग) अंग्रेजी
घ) अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, चीनी

5 प्रश्न : वित्तीय कार्रवाई कार्यदल किस उधेश्य से स्थापित की गयी?

क) देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए
ख) देशों में आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए
ग) सब्जियों के आयात-निर्यात के लिए
घ) देशों के काले धन को वैध बनाने से रोकने के लिए

6 प्रश्न : 2001 में वित्तीय कार्रवाई कार्यदल का विस्तार करते हुए उसमे कौनसे अन्य क्षेत्र को भी जोड़ा गया?

क) परमाणु बनाने से रोकने को लेकर
ख) सेना के विस्तार को रोकने के लेकर
ग) आतंकवादियों को धन मुहैया करवाने से रोकने को लेकर
घ) इनमे से कुछ नही

दोस्तों इस करंट अफेयर्स में आपको वित्तीय कार्रवाई कार्यदल जिसे अंग्रेजी में Financial Action Task Force भी कहते है को लेकर जितने प्रश्न-उत्तर बनते थे, उसके बारे में जानकारी दी है। यह ऐसी अंतराष्ट्रीय संस्था है, जिसे शुरुआत में देशों में काले धन को वैध बनाने से रोकने के लिए नीतियाँ बनाने के लिए बनाया गया था, लेकिन 2001 में इसका कार्यक्षेत्र विस्तारित करते हुए आतंकवादियों को धन मुहैया करवाने के विरुद्ध नीतियाँ बनाना भी इसका कार्य बन गया। इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ्रेंच है और इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। अभी तक कुल इसके 37 देश सदस्य है।

सभी प्रश्नों के उत्तर:
1 उत्तर : ख) 1989
2 उत्तर : ख) फ्रांस
3 उत्तर : ख) 37
4 उत्तर : क) अंग्रेजी, फ्रेंच
5 उत्तर : घ) देशों के काले धन को वैध बनाने से रोकने के लिए
6 उत्तर : ग) आतंकवादियों को धन मुहैया करवाने से रोकने को लेकर

Pdf फाइल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply